biharke do mantriyo ko sarad yadav ne kiya notice

नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर विवादास्पद बयान देने को गंभीरता से लेते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार के दो मंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जाए।

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह को अलग अलग भेजे नोटिस में दल के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि उनका बयान जदयू की नीति, आचार और कायदों के खिलाफ है और दोनों मंत्रियों को सात दिनों के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ ऐसे खराब आचरण के लिए क्यों नहीं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

जनता दल अध्यक्ष ने इन मंत्रियों से कहा कि उनके बयान से पार्टी को न केवल असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है बल्कि उसकी साख को भी धक्का लगा है। भीम सिंह को लिखे पत्र में शरद ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की हत्या के बारे में आपका बयान अनपेक्षित है और खासकर ऐसे में ,जब आप जदयू और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।

शरद यादव ने कहा कि आपका उपरोक्त कार्य अनुशासन के नियमों के खिलाफ है। नरेन्द्र सिंह को लिखे पत्र में शरद ने कहा कि आपका यह बयान कि भारतीय सैनिकों की हत्या में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है यह पार्टी की नीतियों, कायदों और आचार के खिलाफ है। cradit biharkhoj khabar beauro

Leave a comment